पोंटिंग ने साथियों को दी प्रदर्शन सुधारने की हिदायत

By Staff

पोंटिंग ने चैपल-हेडली श्रृंखला के अंतर्गत खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में अपनी टीम की करारी हार के बाद कहा कि उनके साथियों को पहले से अधिक अभ्यास की जरूरत है।

रॉस टेलर के शानदार अर्धशतक की बदौल न्यूजीलैंड ने बुधवार को आस्ट्रेलिया को दो विकेट से हराया था। इस हार के साथ आस्ट्रेलिया की लगातार 21 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में जीत हासिल करने का सिलसिला रुक गया था।

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा, "कई बल्लेबाजों को अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। हमें पहले से अधिक अभ्यास करना होगा, जिससे कि मैच में हमारा प्रदर्शन निखर सके।"

बीते मैच में माइकल हसी (59) को छोड़कर आस्ट्रेलिया का कोई और बल्लेबाज सराहनीय प्रदर्शन नहीं कर सका था। पोंटिग ने साथियों को संबोधित करते हुए कहा, "हमें यह मानकर खेलना चाहिए कि हम अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं। कोई भी यह नहीं समझे कि टीम में उसका स्थान पक्का हो गया है। हमें यह विचार मन से निकाल देना चाहिए। हमें खासतौर पर गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 5, 2010, 3:34 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+