कबड्डी में भारत का बोलबाला
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की महिला कबड्डी टीम ने इतिहास रचा है.
एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरूष कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर इस खेल में अपना दबदबा बरक़रार रखा है.
एशियाई खेलों में पहली बार शिरकत करते हुए भारत की महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है. भारत की महिला कबड्डी टीम ने फ़ाइनल में थाईलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता.
भारतीय टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बरक़रार रखा और थाईलैंड को 28-14 से मात दी.
हाफ़ टाईम में भारत 17-7 से आगे था. भारत ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ दो बार लोना के लिए चार बोनस अंक जीते. कबड्डी में सारी विरोधी टीम को आउट करने पर जो बोनस अंक मिलते हैं उन्हें लोना कहा जाता है.
भारत की महिला कबड्डी टीम के जीतने के कुछ देर बाद भारत के पुरूषों की कबड्डी टीम ने भी स्वर्ण हासिल किया.
भारतीय टीम ने पहला हाफ़ ईरान पर लगातार दबाव बनाते हुए 24-3 से जीता. खेल के दूसरे हाफ़ में ईरान ने भारत को थोड़ी-बहुत टक्कर दी.
लेकिन भारतीय टीम ईरान से कहीं बेहतर नज़र आ रही थी. भारत ने दूसरे हाफ़ में ईरान को 13 के मुक़ाबले 17 अंकों से हरा दिया.
भारतीय पुरूषों ने छठी बार एशियाई खेलों में कबड्डी का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
