For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यात्रा करते-करते बाबा रामदेव कबड्डी खेलने लगे

मोगा। अपनी स्वाभिमान यात्रा के जरिये लोगों को भ्रष्टाचार से जागरूक करने के लिए भ्रमण पर निकले बाबा रामदेव को देखकर लोग उस समय दंग रह गये जिस समय पंजाब के मोगा में चल रहे विश्व कबड्डी कप के खेल में बाबा रामदेव भी कूद पड़े। बाबा रामदेव वहां खिलाड़ियों से मिलने गये थे लेकिन वहां पहुच कर वो इतने ज्यादा उत्साहित हो गये कि खुद कबड्डी के जवानों संग खेलने लगे।

योग गुरू बाबा रामदेव ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ कबड्डी खेली । बेहद सधे तरीके से खेलते हुए बाबा रामदेव ने इग्लैंड के एक खिलाड़ी को एक मिनट में ही आउट कर दिया। इंग्लैंड के खिलाड़ी रामदेव के इस खेल को हैरानी से देखते रहे। इंग्लैंड के खिलाड़ी बाबा रामदेव की इस चुस्ती से काफी हैरान दिखें। खेल के बाद बाबा रामदेव ने अपनी चुस्ती के पीछे योग को बताया।

उन्होंने कहा कि कबड्डी सांस को साधने का खेल है और लगातार कपाल भाती, अनुलोम विलोम और अन्य प्राणायाम के साथ योग करते रहने पर आपको कोई भी टीम पराजित नहीं कर सकती। यही नहीं बाबा रामदेव ने अग्रेजों को योगe टिप्स भी दिये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+