For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दबंग दिल्ली का टूटा सपना, बंगाल वॉरियर्स ने जीता प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब

Pro Kabaddi 2019 Final: Bengal Warriors defeated Dabang Delhi & claim PKL title | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। पूरे टूर्नामेंट में सबसे दमदार प्रदर्शन करने वाली दबंग दिल्ली टीम का सपना उस समय चकनाचूर हो गया जब उसे प्रो कबड्डी लीग 2019 का खिताब जीतने से बंगाल वाॅरियर्स ने रोका। बंगाल ने अहमदाबाद के ट्रांस्टेडिया स्थित ईका एरेना में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली को 39-34 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। चैंपियन बंगाल के लिए नबी बक्श के सुपर टेन के अलावा सुकेश हेगड़े ने आठ अंक लिए। टीम को रेड से 22, टैकल से 10, ऑल आउट से छह और एक अतिरिक्त अंक मिला।दिल्ली के लिए नवीन के 18 अंकों के अलावा अनिल कुमार ने तीन अंक लिए। टीम को रेड से 27,टैकल से तीन, ऑल आउट से दो और दो अतिरिक्त अंक मिले।

दोनों टीमें पहले हाफ में 17-17 से बराबरी पर थीं। लेकिन, बंगाल ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी करते हुए 39-34 से मैच जीतकर पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम पहले पांच मिनट तक 7-2 से आगे थी। दिल्ली ने इसके बाद अगले मिनट में ही बंगाल को ऑल आउट कर 11-3 की बढ़त बना ली। अगले 10 मिनट में बंगाल ने भी वापसी कर ली और दिल्ली को ऑल आउट करके स्कोर 14-15 कर दिया। बंगाल की टीम अब मात्र एक अंक से पीछे थी और 18वें मिनट में उसने 16-16 से बराबरी भी हासिल कर ली।

दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट तक भी दोनों टीमें 19-19 से बराबरी पर थीं। लेकिन, इसके बाद बंगाल ने दिल्ली को ऑल आउट करके 25-21 की बढ़त बना ली। इस दौरान दिल्ली के नवीन ने इस सीजन का अपना लगातार 21वां और कुल 22वां सुपर-10 पूरा किया। दिल्ली मैच के 27वें मिनट दूसरी बार ऑलआउट हो गई। हालांकि यहां तक मैच काफी करीबी था, लेकिन 33वें मिनट दिल्ली को तीसरी बार ऑलआउट होना पड़ा, जहां से बंगाल ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए। यहां से नवीन कुमार लगातार अंक लाते गए, लेकिन दिल्ली के डिफेंडर्स इसे गंवाते रहे और बंगाल ने 5 प्वाइंट्स ने मैच जीत लिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
बंगाल वॉरियर्स
रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, मोहम्मद तागी महाली, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, साहिल, विजय थंगदुरई, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

दबंग दिल्ली
रेडर: अमल कादियान, नवीन कुमार, नीरज नरवाल,चंद्रन रंजीत, सुमित कुमार।
डिफेंडर: मोहित, विशाल माने, प्रतीक पाटिल, रविंदर पहल, अनिल कुमार, सईद गफ्फारी, सत्यवान, सुमित, जोगिंदर नरवाल, सोमबीर।
ऑलराउंडर: बलराम, मेराज शेख, विजय।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 21:45 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+