एशेज श्रृंखला : डोर्ती और फग्र्यूसन आस्ट्रेलियाई टीम में
आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं द्वारा सोमवार को चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में डोर्ती और फग्र्यूसन के अलावा उस्मान ख्वाजा, रेयान हैरिस और पीटर सिडल को भी चुना गया है। पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर 25 नवम्बर से खेला जाना है।
आस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "नेथन हॉरित्ज ने पिछले 12 महीने में शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे लिए यह बड़ा निर्णय होगा कि हम पहले टेस्ट मैच के लिए दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर या बाएं हाथ के स्पिनर के साथ खेलें।"
हिल्डिच ने कहा," डोर्ती एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट के अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में बहुत प्रभावशाली प्रदर्शन करते रहे हैं। खासतौर पर पिछले सत्र और इस सत्र के शुरुआत में उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है।"
खराब फार्म में होने के बावजूद वरिष्ठ बल्लेबाज माइकल हसी भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हसी ने बीते 18 महीनों में टेस्ट मैचों में सिर्फ दो शतक लगाए हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उनके अनुभव को ध्यान में रखकर उन्हें पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है।
टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), साइमन कैटिच, शेन वॉटसन, माइकल क्लार्क, माइकल हसी, मार्कस नॉर्थ, उस्मान ख्वाजा, कैलम फग्र्यूसन, ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, मिशेल जानसन, नेथन हॉरित्ज, जेवियर डोर्ती, रेयान हैरिस, पीटर सिडल, बेन हिल्फेनहॉस, डगलस बोलिंगर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications