नई दिल्ली। हरियाणा के रहने वाले दीपक निवास हुड्डा ने प्रो कबड्डी लीग में इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी कीमत पाई है। जी हां, दरअसल यहां जारी प्रो कबड्डी लीग के सीजन 6 की नीलामी में दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। हुड्डा को अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने 1.15 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। हुड्डा की बिडिंग के लिए काफी देर तक टीमों में जंग चलती रही और आखिर में पिंक पैंथर्स ने बाजी मारी। हुड्डा का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।
दीपक निवास हुड्डा कबड्डी के जाने माने चेहरे हैं। वे 2016 के साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे हैं। वीवो प्रो कबड्डी लीग के सीजन 5 में पुनेरी पल्टन का हिस्सा रहे हुड्डा ने ईरान के फजल का रिकॉ्रड तोड़ते हुए सबसे बड़ी कीमत अपने नाम की है। फजल को 1 करोड़ रुपए में बुधवार को ही नीलामी में यू मुंबा ने अपने साथ जोड़ा था।
Deepak ban gaye Jaipur ke Niwas-i! 😁@JaipurPanthers leave no stone unturned to bag the do-or-die specialist & star all-rounder, Deepak Hooda for a record-breaking ₹1.15 Crores! #VivoProKabaddiAuction pic.twitter.com/aWnspIgorY
— ProKabaddi (@ProKabaddi) May 30, 2018
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले सीजन नितिन तोमर को यूपी योद्धा ने 93 लाख में अपने साथ शामिल किया था। वे इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हालांकि अब ये रिकॉर्ड दीपक हुड्डा के नाम है।