हॉकी विश्व कप : टीवी फुटेज में टिकट ब्लैक करते देखा गया पुलिसकर्मी
समाचार चैनल 'नेटवर्क-18' के मुताबिक उसकी टीम ने दिल्ली पुलिस के रोहताश नामक एक जवान को स्टेडियम के बाहर टिकट बेचते देखा। टीम ने इस दृश्य को वीडियो कैमरे में उतार लिया।
चैनल ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है, "यह घटना गुरुवार को खेले गए भारत-स्पेन मैच से ठीक पहले की है। फुटेज में साफ दिखाया गया है कि पुलिसकर्मी ने न सिर्फ टिकट ब्लैक में बेचे बल्कि उसने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए लोगोंे को बिना जांच के स्टेडियम के अंदर जाने दिया।"
चैनल का दावा है कि रोहताश ने 500 रूपये कीमत वाले टिकट 1000 रुपये में और 100 रुपये कीमत वाले टिकट 500 रूपये में बेचे हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस सारी घटना के दौरान उसके साथी वहां खड़े तमाशाबीन बने रहे।
दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस घटना के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसे चैनल की ओर से वीडियो फुटेज के तौर पर किसी प्रकार का सबूत नहीं मिला है।
गुप्तचर एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकवादी हमले की आशंका को देखते हुए विश्व कप के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान सहित कुल 12 टीमें शिरकत कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications