'मैच-फिक्सर' नहीं हैं अकमल और नावेद : अकरम
पिछले दिनों आस्ट्रेलिया दौरे पर पकिस्तानी टीम की करारी हार के बाद मैच फिक्सिंग का विवाद खड़ा हो गया था। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज अकमल और गेंदबाज नावेद का नाम लिया जा रहा है। कुछ खबरों में यहां तक कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ जांच कर रहा है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी सलाहकार बने अकरम ने इन दोनों खिलाड़ियों का नाम मैच फिक्सिंग से जोड़े जाने पर आश्चर्य जताया। स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार अकरम ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं जानता हूं कि यह सच नहीं है क्योंकि ये खिलाड़ी इस तरह की हरकत में शामिल नहीं हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट की छवि खराब करने के लिए इस तरह के आरोप हमारे खिलाड़ियों पर लगाए जाते हैं।"
अकरम ने कहा कि इन खिलाड़ियों को बदनाम करने की साजिश में कुछ उनके साथी खिलाड़ी भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "जो कुछ भी हो रहा है, वह चिंताजनक है। टीम के खिलाड़ियों को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications