For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

हरियाणा ने दर्ज की आसान जीत, पुनेरी पलटन को मिली सीजन की 7वीं हार

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी 2019 के 71वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पलटन को 41-27 से राैंदते हुए आसान जीत दर्ज कर ली है। यह हरियाणा की 12 मैचों में आठवीं जीत है और उसने अंक तालिका में 41 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं । पुनेरी पलटन की यह 12 मैचों में सातवीं हार है और वह अंक तालिका में अभी भी दसवें स्थान पर हैं। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से विकास कंडोला ने शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने सबसे ज्यादा 11 अंक हासिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। डिफेन्स में हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान धर्मराज चेरालाथन ने हाई 5 पूरा किया।

इस मुकाबले में हरियाणा को 21 रेड प्वाइंट्स, 14 टैकल प्वाइंट्स, 4 आलआउट और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, पुनेरी को 18 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स और 1 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिला। पहले हाफ में पुनेरी पलटन ने अच्छी शुरुआत की और एक समय 9-6 की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स ने बेहतरीन वापसी की और उसके बाद पुनेरी पलटन मैच में लौट नहीं पाई। पहले हाफ के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने 18-11 की बढ़त ले ली थी। पहले हाफ के अंत में पुनेरी पलटन की टीम ऑल आउट भी हो गई थी।

दूसरे हाफ में भी हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पलटन को वापसी का मौका नहीं दिया और विकास ने अपना एक और सुपर 10 पूरा किया। दूसरे हाफ में विकास कंडोला के सुपर 10 के बाद पुनेरी पलटन एक बार और ऑल आउट हुई और मैच से उन्हें एक अंक मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई। पुनेरी पलटन की तरफ से नितिन तोमर ने आठ अंक लेकर बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को एकतरफा हार से नहीं बचा सके।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
पुनेरी पल्टन:
रेडर: नितिन तोमर, दर्शन कादियान, पवन कुमार कादियान, अमित कुमार, मंजीत, इमाद निया।
डिफेंडर: शुभम शिंदे, सुरजीत सिंह, सतपाल, दीपक यादव, हाजी ताजिक, गिरीश एर्नाक, जे शाहाजी।
ऑलराउंडर: अमित कुमार, संदीप, सागर बी. कृष्णा।

हरियाणा स्टीलर्स:
रेडर: आमिरहोसेन मोहम्मद मलेकी, अरुण कुमार एचएन, सेल्वामनी के, विकास छिल्लर, विकास खंडोला, नवीन, प्रशांत कुमार राय, विनय।
डिफेंडर: रवि कुमार, विकास काले, सुभाष नरवाल, विक्रम खंडोला, चांद सिंह, सुनील, धर्मराज चेरालाथन, कुलदीप सिंह, प्रवीण।
ऑलराउंडर: टिन पोंचो।"

Story first published: Monday, September 2, 2019, 21:58 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+