नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच उरी आतंकी हमले के बाद से लगातार तनाव बरकरार है। 7 अक्टूबर यानी 2 दिन बाद अहमदाबाद में शुरू हो रहे कबड्डी विश्वकप 2016 के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित नहींं किया गया है।
इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान को कबड्डी विश्वकप के लिए नहीं न्योता भेजा गया है।
आपको बता दें कि 22 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के मद्दे्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
पाकिस्तान कबड्डी विश्वकप में छह पर रनर रहा है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, इंग्लैण्ड, पोलैंड, केन्या आदि टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले भारत क्रिकेट को लेकर भी पाकिस्तान से दूरी बनाने की बात कह चुका है।