Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : नहीं निकल सका नतीजा (लीड-3)

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच भी बराबरी पर छूटा था। तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 नवम्बर से नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचोंे की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पांचवें दिन मंगलवार को भारत के सामने 327 रनों का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम ने मैच के अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 448 रनों पर घोषित कर दी। मैच समाप्ति की घोषणा के वक्त भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 68 रन बनाए थे।

वीरेंद्र सहवाग ने 54 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि गौतम गंभीर 14 रन पर नाबाद रहे। कीवी टीम की ओर से ब्रेंडन मैक्लम ने सर्वाधिक 225 रन बनाए जबकि केन विलियमसन ने 69 तथा टिम मिशिंटोस ने 49 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से शांताकुमारन श्रीसंत ने सर्वाधिक तीन विकेट झोली में डाले जबकि सुरेश रैना और प्रज्ञान ओझा को दो-दो सफलता मिली। मैक्लम को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इससे पहले, मैक्लम के शानदार दोहरे शतक और विलियमसन के तेज अर्धशतक की बदौलत मेहमान टीम ने पांचवें दिन भारतीय टीम को करारा जवाब दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाते हुए 115 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

पांचवें दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेअसर साबित हुए। मैक्लम के शानदार खेल का असर रहा कि युवा बल्लेबाज विलियमसन ने भी मैदान पर जल्द ही पैर जमा लिए। इस बीच अपने टेस्ट करियर का दूसरा मैच खेल रहे विलियमसन ने अर्धतक पूरा किया। पहले टेस्ट में उन्होंने शतक लगाया था।

पहले सत्र में मैक्लम और विलियमसन ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। मैक्लम ने 286 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौकों और चार छक्कों की मदद से अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। इससे पहले उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 185 रन था।

कीवी टीम ने 345 रन के कुल योग पर विलियमसन और 396 रनों पर कप्तान डेनियल विटोरी के विकेट गंवाए। विटोरी ने 23 रन बनाए जबकि विलियमसन ने 146 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 69 रनों की उपयोगी पारी खेली।

चौथे दिन कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज मिशिंटोस (49), मार्टिन गुपटिल (18), जेसी राइडर (20) और रॉस टेलर (7) के विकेट गंवाए थे। मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 350 रन बनाए थे।

भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 472 रन बनाने में सफल रही। इसमें हरभजन सिंह के नाबाद 111 रन शामिल हैं। श्रृंखला में हरभजन का यह लगातार दूसरा शतक था। भज्जी ने अहमदाबाद टेस्ट की दूसरी पारी में 115 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 16, 2010, 16:25 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+