For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कबड्डी मास्टर्स चैंपियनशिपः भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, जीत से की शुरुआत

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान का कोई मुकाबला हो और रोमांच न देखने को मिलने ऐसा भला कहां हो सकता है। ऐसा ही एक मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच कबड्डी के मुकाबले में देखने को मिला। प्रबल दावेदार भारत ने शुरुआती कबड्डी मास्टर्स चैंपियनशिप के शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से मात देकर शानदार आगाज किया। भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर की बदौलत भारत ने ब्रेक तक 22-9 से बढ़त बना ली थी और इसके बाद उसने मुड़कर नहीं देखा। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में ठाकुर ने 15 रेड अंक बनाए और वह टैकल करने में भी इतने ही मजबूत रहे जिससे टीम ने 12 और अंक जुटाए।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में हाफ टाइम तक 13 अंक की बढ़त बना ली थी,और इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद ठाकुर को पूरा श्रेय देते हुए भारतीय कोच श्रीनिवास रेड्डी ने कहा , 'उसने उनके दोनों कॉर्नर पर कब्जा किया और उनके डिफेंस को तोड़ दिया। बता दें कि इस एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तानी टीम कहीं भी भारत के खिलाफ लय में नहीं दिखी और उनके कोच नबील अहमद ने वीजा परेशानियों के कारण टीम के देरी से आने की बात कहकर हार को नजरअंदाज करने का प्रयास किया।

Story first published: Saturday, June 23, 2018, 9:58 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+