इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 45 रन से हराया (लीड-2)
इंग्लैंड द्वारा दिए गए 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 239 रन ही बना सकी। ब्रेसनन के अलावा ग्रीम स्वान ने दो विकेट चटकाए जबकि अजमल शहजाद और केविन पीटरसन को एक-एक सफलता मिली।
बांग्लादेश की ओर से आफताब अहमद ने सर्वाधिक 46 रनों का योगदान दिया जबकि मुश्फिकुर रहीम ने 40 रन बनाए। आफताब ने अपनी 60 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए जबकि रहीम ने 43 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके जड़े। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
इसके अलावा कप्तान सकीबुल हसन ने 38 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 38 रनों की उपयोगी पारी खेली जबकि महमुदुल्लाह ने 56 गेंदों 34 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े।
इससे पहले, सलामी बल्लेबाज केसवेटर के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए।
अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले केसवेटर ने 123 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिस्टर कुक ने 43 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रनों का योगदान दिया।
केविन पीटरसन ने 22, पॉल कोलिंगवुड और इयान मोर्गन ने 36-36 रन बनाए। ल्यूक राइट 13 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की सहायता से 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर अब्दुर रज्जाक ने दो सफलता अर्जित की जबकि सैफुल इस्लाम, सकीबुल हसन और सुहरावदी शुवो ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications