इनचियोन। एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। महिला कबड्डी टीम के बाद पुरुषों की टीम ने भी देशवासियों को एक गर्व का मौका दिया है। पुरुषों की टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान की टीम को 27-25 से हरा दिया। इसके साथ भारत के खाते में कुल 11 गोल्ड मेडल आ चुके हैं।
वहीं गुरुवार को देर रात हुए मुकाबले में भारतीय महिला कबड्डी टीम की ने ईरान को फाइनल में 31-21 से हरा भारत के लिए एक सोना जीता था। सेमीफाइनल में महिला टीम ने थाईलैंड को 41-28 से हराया था।