बांग्लादेश ने 25 ओवर में बनाए 125 रन (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक कप्तान सकीबुल हसन 17 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि महमुदुल्लाह ने खाता नहीं खोला था। बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (0), इमरुक कायेस (17), आफताब अहमद (46) और मुश्फिकुर रहीम (40) के विकेट गंवाए हैं।
आफताब ने अपनी 60 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए जबकि रहीम ने 43 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके जड़े। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
इंग्लैंड की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे अजमल शाहजाद, टिम ब्रेसनन और ग्रीम स्वान ने एक-एक सफलता हासिल की है। आफताब रन आउट हुए।
इससे पहले, सलामी बल्लेबाज क्रेग केसवेटर के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए।
अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले केसवेटर ने 123 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिस्टर कुक ने 43 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रनों का योगदान दिया।
केविन पीटरसन ने 22, पॉल कोलिंगवुड और इयान मोर्गन ने 36-36 रन बनाए। ल्यूक राइट 13 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की सहायता से 32 रन बनाकर नाबाद लौटे।
बांग्लादेश की ओर से स्पिनर अब्दुर रज्जाक ने दो सफलता अर्जित की जबकि सैफुल इस्लाम, सकीबुल हसन और सुहराबादी शुवो ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications