For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन गेम्स 2018 : 28 साल की बादशाहत को ईरान ने छीना, देश को पहली बार कबड्डी में नहीं मिलेगा गोल्ड

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स का आज पांचवां दिन है और भारत के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत ने इस बार कुछ शानदार खेल खेला है लेकिन इसी बीच भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है । दरअसल इस एशियन गेम्स में होने वाले तमाम खेलों की अगर बात करें तो भारत का कबड्डी में प्रदर्शन बेमिसाल रहा है, और भारत ने अब तक कभी भी अपने देश और फैंस को निराश नहीं किया है लेकिन 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम फाइनल तक नहीं पहुंच पाई औऱ बिना गोल्ड जीते उसे वापस आना पड़ रहा है। बता दें कि एशियन गेम्‍स में भारत अभी तक अजेय था, जिसके रथ को ईरान ने रोक दिया है। कबड्डी ने एशियाड ने जब से कदम रखा है, तब से भारत ने गोल्‍ड जीता है लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में ईरान ने भारत को 27-18 से हराया है।

ऐसे रहा मुकाबलाः इस बेहद रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआती 5 मिनट में 3-0 से बढ़त बनाई थी लेकिन वहीं पहले हाफ के मुकाबले तक भारत-ईरान ने 9-9 की बराबरी का मैच खेला था। इसके बाद ईरान की टीम भारत पर पूरी तरह से हावी दिखी और 29वें मिनट तक ईरान ने भारत पर अच्‍छा दबाव बना लिया और भारत 12-16 से पीछे चल रही थी और खेल के समाप्त होने तक ईरान ने भारत की उम्मीदों को तोड़ते हुए 27-18 से हरा दिया जो कि भारत के लिए एक निराशा का वक्त है। वहीं ईरान ने भारत की 28 सालो से चली आ रही उसकी बादशाहत खत्म कर दी. भारत को अब कांस्य पदक के लिए पाकिस्‍तान से खेलना होगा। गौरतलब हो कि भारत ने 1990 में पहली बार शामिल की गई कबड्डी का स्वर्ण पदक जीता था और उसके बाद से लगातार वह चैंपियन बनता आ रहा था. ईरान फाइनल में कोरिया से भिड़ेगा।

Story first published: Thursday, August 23, 2018, 18:04 [IST]
Other articles published on Aug 23, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+