Pro Kabaddi league: अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स बनी विजेता
मुंबई। प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में यू मुंबा को करारी शिकस्त देकर अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।
भारत में पहली प्रो कबड्डी लीग का फ़ाइनल बीते रविवार को नेशनल स्पोर्टस क्लब ऑफ़ इंडिया मुंबई में खेला गया। मध्यांतर तक जयपुर की टीम ने 17-13 की बढ़त बना ली थी, और इसे बाद में भी कायम रखते हुए आख़िरकार 35-24 के स्कोर के साथ फ़ाइनल जीत लिया। जयपुर टीम लीग दौर में अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी और सेमीफाइनल में उसने पटना पाइरेट्स को शिकस्त दी थी।
प्रो कबड्डी लीग के इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए अनेक सितारे भी मौजूद थे।
तो बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए प्रो कबड्डी लीग का नजारा।

जयपुर पिंक पैंथर्स बनी विजेता
प्रो कबड्डी लीग के फ़ाइनल मुकाबले को अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने मुंबई की 'यू मुंबा' को हरा कर जीत लिया है।

35-24 से जीती
जयपुर पिंक पैंथर्स ने फाइनल में 35-24 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उसने पटना पाइरेट्स को शिकस्त दी थी।

लोगों ने दी जम कर बधाई
अभिषेक बच्चन ने कहा था कि अगर उनकी टीम चैम्पियन बनती है तो वह जयपुरवासियों के साथ इस जीत का जश्न मनाएंगे। जीत के साथ ही अभिषेक को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बंगलूरू बुल्स और जयपुर पिंक पैंथरर्स
प्रो कबड्डी लीग के बंगलूरू में एक मैच के दौरान बंगलूरू बुल्स और जयपुर पिंक पैंथरर्स के खिलाड़ी एक्शन में ।

प्रो कबड्डी लीग
प्रो कबड्डी लीग में तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 29-22 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

कबड्डी टीम के मालिक
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने जयपुर पिंक पैंथरर्स टीम को खरीदा था। अन्य टीम के मालिकों के साथ अभिषेक बच्चन।

जयपुर पिंर पैंथरर्स के मालिक
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने जयपुर पिंक पैंथरर्स टीम को खरीदा था। बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए अभिषेक।
|
अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन
प्रो कबड्डी लीग की विजेता टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ट्रॉफी के साथ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications