Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मां से बात करने के बाद कबड्डी खेलने वाली युवा लड़की की माैत, पुलिस जांच में जुटी

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की खुर्सीपार की रहने वाली खुशबू अपने घर का नाम राैशन करने लिए ओपन टूर्नामेंट खेलने महाराष्ट्र गई थी, लेकिन वहां जाकर ना उसके सपने चूर हुए बल्कि उसका परिवार भी दुख के आंसू बहा रहा है। स्टेट लेवल की कबड्डी प्‍लेयर खूशबू की उम्र अभी महज 15 साल थी, जो टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम में शामिल थी। टूर्नामेंट अभी शुरू होना ही था कि शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार खूशबू की माैत सीने में दर्द होने के कारण हुई। खूशबू की अचानक रात को खिलाड़ी की तबियत बिगड़ गई। तुरंत उन्‍हें अस्प्ताल भी पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। । पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोच ने बताया कि खुशबू इस सीजन का पहला टूर्नामेंट खेलने गई थी। वह एक बार स्टेट लेबल टूर्नामेंट खेल चुकी थी। पहले भी वह महाराष्ट्र के ओपन मैच में हिस्सा ले चुकी थी। वह शासकीय स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्रा थी।

खुशबू ने शनिवार रात भेजपारा पहुंचने के बाद अपने माता-पिता को कॉल भी किया था। परिजनों से बातचीत के बाद खुशबू ने रात का खाना खाया। इसके बार रात 11 बजे तक कुछ खिलाड़ियों ने साथ बैठकर मैच भी देखा लेकिन इसके बाद खुशबू की हालत बिगड़ गई। टीवी देखने के बाद खुशबू संध्या चौहान के साथ सो गई थी। रात 2 बजे खुशबू ने संध्या को बताया कि उसे उल्टी जैसा लग रहा था। वाश रुम में खुशबू ने दो बार उल्टी की। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई।

वहीं खुखबू की माैत पर सवाल उठना भी शुरू हो गए हैं। सवाल यह है कि जब भी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए बाहर जाते हैं तो उनका मेडिकल के साथ फिटनेस चेक की जाती है। उसके बाद ही खिलाड़ी को खेलने की अनुमति दी जाती है। तो क्या खुशबू की फिटनेस जांच नहीं की गई थी। अगर ऐसा है तो फिर टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठते हैं। फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 13:12 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+