पूल-ए में जर्मनी ने अपने पांच मैचों से 11 अंक जुटाए हैं जबकि इस हार के साथ न्यूजीलैंड के छह अंक रह गए हैं। जर्मनी ने एक भी मैच नहीं गंवाया है।
उसे दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहले ही मैच के अलावा हॉलैंड के साथ चौथे मैच में ड्रा खेलना पड़ा था। उसने तीन मैचोंे में जीत हासिल की है।
दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। उसे कनाडा और दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत मिली थी जबकि अर्जेटीना, हालैंड और जर्मनी ने उसे हराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*