कबड्डी वर्ल्ड कप: बांग्लादेश का जीत के साथ टूर्नामेंट आगाज और जीत से ही अंत, अर्जेंटीना को हराया
अहमदाबाद। कबड्डी विश्वकप 2016 के ग्रुप ए के बुधवार को द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले गए अंतिम मैच में बांग्लादेश ने अर्जेंटीना को 41 अंकों के अंतर से शिकस्त दी। इसके साथ ही जीत के साथ बांग्लादेश ने कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 को अलविदा कह दिया।
ग्रुप ए की बात करें तो इसमें से भारत और दक्षिण कोरिया ने सेमीफाइनल के लिए जगह बनाई है। यह एक तरह से औपचारिक मैच था। बांग्लादेश ने पांच में से तीन लीग मैच जीते और 16 अंकों के साथ ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा।
बांग्लादेशी टीम इस मैच में अर्जेंटीना पर शुरुआत से ही पूरी तरह से हावी रही। उसने पहले हाफ की समाप्ति पर 33-15 की बढ़त हासिल कर ली और वहीं दूसरे हाफ में उसने 34 अंक अपने खाते में डाले।
भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन का इस्तेमाल पाक को अलग-थलग करने को किया: चीनी मीडिया
जबकि दूसरे छोर पर अर्जेंटीना दूसरे हाफ में सिर्फ 11 अंक ही हासिल कर पाई। जीत के साथ इस टूर्नामेंट में आगाज करने वाली बांग्लादेशी टीम को सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। वह केवल भारत और दक्षिण कोरिया से हारा था। जबकि इंग्लैण्ड, आॅस्ट्रेलिया को वह हरा चुका था।
जेएनयू: VC, रजिस्ट्रार समेत कई अधिकारियों को बनाया बंधक, राजनाथ सिंह ने कमिश्नर से की बात
तुहीन तरफदार ने इस मैच में बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक 16 अंक बटोरे जबकि कप्तान अरुदुजमान मुंशी ने 13 अंक जुटाए। इसके अलावा एसएम अल मामून ने भी टीम के लिए 10 अंक जुटाए। जबकि अर्जेंटीना की तरफ से इयूसीनियो पीटरमान ने आठ अंक बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
