टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना है वकार की प्राथमिकता
वैसे तो वकार के सामने पहली चुनौती आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप का खिताब बचाना है लेकिन इससे फुर्सत मिलते ही वह अपने खिलाड़ियों को टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करने को कहेंगे।
समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान वकार ने कहा कि ट्वेंटी-20 मैचों में टीम को अच्छा प्रदर्शन करते देख सुखद अहसास होता है लेकिन वह चाहते हैं कि उनकी टीम उनकी देखरेख में टेस्ट मैचों में भी समान रूप से अच्छा प्रदर्शन करे।
बकौल वकार, "टेस्ट क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है। हमें सबकुछ भूलकर इसमें अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए ध्यान लगाना होगा। ट्वेंटी-20 में हम निसंदेह बढ़िया खेल रहे हैं लेकिन टेस्ट मैचों का प्रदर्शन ही मायने रखता है। हाल के दिनों में टेस्ट मैचों में हमारा प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है।"
वकार मानते हैं कि उनकी टीम में सुधार की जबरदस्त गुंजाइश है। वकार ने कहा, "बीते सालों में हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसा नहीं है कि हममें सुधार की गुंजाइश नहीं। न जाने क्यों हम इसे लगातार नजरअंदाज करते रहे हैं। आगे से हमें सिर्फ खेलने के लिए नहीं खेलना है बल्कि जीतने के लिए खेलना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications