चार बार विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम इस विश्व कप में सिर्फ एक पूल मैच जीत सकी। उसने स्पेन को हराया था जबकि उसे भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार मिली।
अब पाकिस्तानी टीम को 11वें व12वें स्थान के लिए होने वाले प्लेऑफ मुकाबले में कनाडा के साथ भिड़ना है। पाकिस्तानी टीम पूल-बी में तीन अंकों के साथ छठे स्थान पर रही। इस पूल से इंग्लैंड और आस्ट्रेलियाई टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
जीशान ने कहा, "मैं विश्व कप में अपनी टीम की हार की जिम्मेदारी लेते हुए संन्यास के लिए तैयार हूं। मैंने पाकिस्तान हॉकी महासंघ को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। अंतिम फैसला महासंघ को करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।