Kabaddi World Cup 2016: भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ दर्ज की रिकॉर्ड जीत, सेमीफाइनल के करीब
अहमदाबाद। भारत ने कबड्डी विश्वकप 2016 के अपने चौथे ग्रुप मुकाबले में विरोधी अर्जेंटीना को शनिवार को हुए मुकाबले में 74-20 से बुरी तरह हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में भी एंट्री को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है।
वाराणसी भगदड़ : बाबा जयगुरुदेव कार्यक्रम से जुड़े हादसे में पुलिस अधिकारियों पर कड़ा एक्शन
इंग्लैण्ड से जीत या ड्रॉ जरूरी
यूं तो अभी अपने ग्रुप का भारत को आखिरी मुकाबला इंग्लैण्ड के साथ खेलना है और भारत इसे भी जरूर जीतना चाहेगा। हालांकि, इसमें ड्रॉ से भी भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का हो जाएगा।
ईरान से सेमीफाइनल में हो सकता है मैच
अर्जेंटीना पर इस जीत के साथ ही भारत का सेमीफाइनल में ईरान की टीम से मुकाबला होना तय है। जीत के अंतर के लिहाज से देखें तो यह विश्व कप की रिकॉर्ड जीत है।
कश्मीर: हंदवाड़ा जिले में आतंकियों ने पुलिस वाहन पर की अंधाधुंध फायरिंग
भारत की तरफ से मंजीत छिल्लर, सुरजीत और सुरेंदर नाडा ने डिफेंस को बखूबी संभालते हुए हाई फाइव हासिल किए। यह मैच पूरी तरह से एकतरफा ही रहा।
अजय और राहुल ने दिखाया कमाल
जबकि रेडिंग में अजय ठाकुर ने सुपर 10 हासिल किया और दूसरे हाफ में यह कारनामा राहुल चौधरी ने कर दिखाया। भारत की तरफ से इन दोनों ने मिलकर कुल 25 अंक जुटाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
