वुड्स ने पिछले वर्ष 5 बार बदला था मोबाइल नंबर
समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक वुड्स के करीबी मित्र मार्क कालकावेंचिया ने एक अमेरिकी गोल्फ पत्रिका को दिए साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया है।
पत्र ने कालकावेंचिया के हवाले से लिखा है, "मैं कभी-कभी सोचता था कि आखिर वुड्स ऐसा क्यों कर रहे हैं लेकिन यह सच है कि उन्होंने पिछले वर्ष पांच बार अपना मोबाइल नंबर बदला था।"
कालकावेंचिया ने कहा कि उन्होंने वुड्स से कहा था कि आखिर क्या कारण है कि वह अंत:वस्त्रों से अधिक मोबाइल नंबर बदल रहे हैं।
कालकावेंचिया ने कहा कि पिछले वर्ष नवंबर में हुई कार दुर्घटना के एक दिन पहले तक वुड्स उन्हें मोबाइल पर नियमित तौर पर संदेश भेजा करते थे लेकिन उस दुर्घटना के बाद वुड्स ने ऐसा करना बंद कर दिया था।
उल्लेखनीय है कि लगभग 19 महिलाओं ने वुड्स के साथ अवैध संबंधों का दावा किया था। इस कारण उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन उन्हें छोड़कर चली गई थीं और कई प्रमुख प्रायोजकों ने उनका साथ छोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications