समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तानी ट्वेंटी-20 टीम के नियमित सदस्य हफीज ने बांग्लादेश की क्लब टीम-टाइगर्स के साथ इस प्रतियोगिता के लिए करार किया है।
इस तरह वह इमरान नजीर, शाहिद अफरीदी, राणा नवेद उल हसन और अब्दुल रज्जाक की तरह इस वर्ष इसी लीग की अलग टीमों के लिए खेलते दिखेंगे।
पीसीएल का आयोजन बांग्लादेश के प्रमुख शहर चटगांव का जिला खेल संघ कर रहा है। इसका पहला संस्करण मई 2009 में आयोजित हो चुका है। इस लीग में कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।