Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देवधर ट्रॉफी फाइनल : उत्तर क्षेत्र 12वीं बार बना चैम्पियन (लीड-2)

उत्तर क्षेत्र ने कुल 12वीं बार इस खिताब पर कब्जा किया है। पश्चिच क्षेत्र ने 2006-07 में आखिरी बार यह खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1974 में की गई थी। पहली बार दक्षिण क्षेत्र ने यह खिताब जीता था।

268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिम क्षेत्र की टीम यूसुफ पठान (80 रन, 39 गेंद, 3 चौके, 9 छक्के) की तूफानी पारी के बावजूद 38 ओवरों में 218 रन बना कर पेवेलियन लौट गई।

यूसुफ के अलावा सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रेहाने (46), चितेश्वर पुजारा (33) और इकबाल अबदुल्ला (28) रन का योगदान दिया। इक समय पश्चिम ने अपने छह विकेट 103 रन पर गंवा दिए थे लेकिन यूसुफ और अबदुल्ला ने सातवें विकेट के लिए 110 रन जोड़कर अपनी टीम के सामने जीत की उम्मीद जगा दी थी।

मुकेश द्वारा यूसुफ और धवन द्वारा अबदुल्ला को चलता किए जाने के बाद पश्चिम क्षेत्र की पूरी पारी 218 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। उत्तर क्षेत्र की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी जोदिंगर शर्मा ने भी एक सफलता हासिल की।

इससे पहले, उदय कौल (67) के अर्धशतक की बदौलत टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर क्षेत्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए।

टीम के लिए सर्वाधिक योगदान देने वाले कौल ने अपनी 83 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। इसके अलावा शिखर धवन ने 60 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 48 रनों की उपयोगी पारी खेली।

जसकरन सिंह सात गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की सहायता से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि बिपुल शर्मा ने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद 12 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24, पारस डोगरा ने 24 और रजत भाटिया ने 20 रन जोड़े। पश्चिम की ओर से रोहित शर्मा, जडेजा और यूसुफ ने दो-दो सफलताएं हासिल की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+