अहमदाबाद। कबड्डी विश्वकप 2016 आज से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है। भारत और दक्षिणी कोरिया के बीच उद्घाटन मुकाबले के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज़ होगा। भारत मौजूदा कबड्डी चैंपियन भी है।
भारतीय कबड्डी टीम कप्तान अनूप कुमार के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत करेगी। भारत को इस बार भी ट्रॉफी जीतने का मुख्य दावेदार माना जा रहा है। इस बार कुल 12 मुल्कों की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। इसके आयोजकों को उम्मीद है कि कबड्डी की वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ेगी।
कबड्डी विश्वकप 2016 का आयोजन अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया में होगा, जो कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाया गया है।
- इस पूरे टूर्नामेंट को स्टार स्पोर्ट लाइव प्रसारित करेगा। इसके साथ ही हॉटस्टार पर भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
- भारत इस टूर्नामेंट में पूल ए का सदस्य है। बांग्लादेश, दक्षिणी कोरिया, आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड और अर्जेंटीना उसकी मुख्य विरोधी टीमें हैं।
7 अक्टूबर : भारत बनाम दक्षिण कोरिया(भारतीय समयानुसार रात 8 बजे)
8 अक्टूबर : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(भारतीय समयानुसार रात 9 बजे)
11 अक्टूबर : भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे)
15 अक्टूबर : भारत बनाम अर्जेंटीना (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे)
18 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैण्ड (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे)
21 अक्टूबर : पहला सेमीफाइनल (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे), दूसरा सेमीफाइनल (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे)
22 अक्टूबर : फाइनल (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे)
रेडर 1 - अनूप कुमार(कप्तान)
रेडर 2 - राहुल चौधरी
रेडर 3 - दीपक हुड्डा
रेडर 4 - परदीप नरवाल
रेडर 5 - जसवीर सिंह
रेडर 6 - अजय ठाकुर
डिफेंडर 1 - मोहित चिल्लर
डिफेंडर 2 - सुरेंद्र नड्डा
डिफेंडर 3 - सुरजीत सिंह(राइट कवर)
डिफेंडर 4 - डी चेराथलन
डिफेंडर 5 - किरण परमार
आॅलराउंडर 1 - मंजीत चिल्लर(लेफ्ट कवर)
ऑलराउंडर 2 - नितिन तोमर
ऑलराउंडर 3 - संदीप नरवाल