कबड्डी विश्व कप 2016 पर भारत का कब्जा, देखें जश्न की तस्वीरें...
अहमदाबाद। 22 अक्टूबर 2016 की तारीख भारतीय खेलप्रेमियों की डायरी में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गयी है क्योंकि इस दिन भारत ने कबड्डी विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया। गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले में भारत अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान को नौ अंकों से हराकर विश्वविजेता बना है। भारत ने लगातार तीसरी बार ईरान को विश्व कप के फाइनल में मात दी है।
PAK कलाकारों पर बैन जरूरी, गोलाबारी और नाच-गाना साथ संभव नहीं
उम्मीद के मुताबिक फाइनल मुकाबला काफी रोमाचंक था और मैच में कई ऐसे पल थे जहां लोगों की सांस एकदम से रूक गई थी। इस मैच के हीरो रहे सर्वाधिक 64 रेड अंक हासिल करने वाले अजय ठाकुर, जिनके शानदार खेल के चलते भारत ने विश्वकप पर कब्जा किया।
इस जीत के बाद जश्न बनना लाजिमी था, इसलिए आप भी देखिए जश्न की तस्वीरें...

भारत बना विश्वविजेता
भारत ने फाइनल मुकाबले में ईरान को नौ अंकों से हराकर कबड्डी विश्वकप 2016 पर कब्जा किया और सवा सौ करोड़ भारतीयों को जश्न मनाने का मौका दिया।

तीसरी बार ईरान को हराया
भारत ने लगातार तीसरी बार ईरान को विश्व कप के फाइनल में मात दी है, हालांकि ये मैच आसान नहीं था क्योंकि पहले हॉफ में भारतीय टीम पूरी तरह पिछड़ रही थी।

दिवाली से पहले ही दिवाली
इस मैच को देखने के लिए द एरेना बाय ट्रांसस्टेडियम में करीब 3000 लोग पहुंचे थे जिनके सपोर्ट ने टीम इंडिया के हौसले को और बुंलद कर दिया और भारत विश्वविजेत बन गया और लोगों की दिवाली से पहले ही दिवाली बन गई।

अजय ठाकुर बने जीत के हीरो
जीत के हीरो रहे अजय ठाकुर , हालांकि उनके अलावा अनूप, संदीप नरवाल, सुरजीत ने तीन-तीन अंक हासिल किए। ईरान की तरफ से मिराज ने सबसे ज्यादा सात अंक कमाए।

जमकर मना जश्न
भारत ने जैसे ही यह मैच जीता, पूरा स्टेडियम नाचने-कूदने लगा। यहां तक कि भारतीय खिलाड़ी भी खुशी से झूम उठे। अपने कोच बलवान सिंह को कंधे पर उठाए खिलाड़ियों ने मैट का चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications