हॉकी विश्व कप : इंग्लैंड की पहली हार, स्पेन 2-0 से जीता
स्पेन के लिए पहला गोल पाउ क्वेमादा ने 35वें मिनट में और दूसरा गोल एडवर्ड तोबाउ ने 64वें मिनट में दागा। पहला गोल पेनाल्टी कार्नर के जरिए किया गया जबकि दूसरा फील्ड गोल था।
इस विश्व कप में इंग्लैंड की यह पहली हार है। इस हार से उसके सफर पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि शनिवार को मेजबान भारत को हराने के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
दूसरी ओर, स्पेन के लिए यह जीत काफी मायने रखती है। वैसे इस जीत के बावजूद उसका अंतिम चार में पहुंचना संभव नहीं हो सका है। स्पेन की यह तीसरी जीत है। उसे पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली है।
यह मैच जीतकर स्पेन ने अपने अंकों की संख्या नौ कर ली है। पूल-ए में आस्ट्रेलिया के भी नौ अंक हैं और गोल अंतर के लिहाज से वह स्पेन से काफी बेहतर स्थिति में है। स्पेन ने दूसरी टीमों के खिलाफ 12 गोल किए हैं जबकि चार मैचों के जरिए 21 गोल करके आस्ट्रेलिया की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications