डेविस कप मुकाबलों में कमजोर लिथुआनिया के हाथों ब्रिटेन की टीम को मिली शर्मनाक हार के बाद लॉयड को कोच पद से हटाए जाने का फैसला लिया जा सकता है।
स्टार खिलाड़ी एंडी मरे के बगैर खेल रही ब्रिटेन की टीम को लिथुआनिया के हाथों 2-3 से हार मिली थी। मरे इंडियन वेल्स मास्टर्स में हिस्सा लेने के लिए कैलिफोर्निया गए हुए हैं।
लिथुआनियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन को पराजित किया। इस टीम में शामिल एक खिलाड़ी की उम्र 15 वर्ष है और वह शीर्ष-500वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में भी स्थान नहीं रखता है।
कनाडा में जन्मे रुसेदस्की अपनी टीम की इस हार से बेहद निराश हैं। सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर जारी अपनी टिप्पणी में उन्होंने लिखा है, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि हम डेविस कप में लिथुआनिया के हाथों हार गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।