पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पिछले महीने आस्ट्रेलिया दौरे में करारी शिकस्त झेलने के बाद पीसीबी ने इस टीम के हार के कारणों पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की थी। इस समिति ने पाया है कि अनुशासनहीनता और संगठन की कमी के कारण टीम की हार हुई है।
इसके लिए समिति ने अफरीदी, मलिक, उमर और कामरान को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है। समिति ने कहा है कि इन चारों खिलाड़ियों पर प्रति व्यक्ति 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
समिति ने अपना जवाब पीसीबी को भेज दिया है। उसने टीम की हार के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी होने के नाते मलिक को ज्यादा बड़ा दोषी पाया है और उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है।
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट तथा इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में पाकिस्तान टीम को 0-5 से हार मिली थी। उससे पहले यह टीम न्यूजीलैंड के हाथों भी टेस्ट श्रृंखला हार गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।