रवींद्र जडेजा की अपील नामंज़ूर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के इस साल इंडियन प्रीमयर लीग में खेलने की उम्मीद ख़त्म हो गई है.
आईपीएल में अन्य टीमों से साथ मोलभाव करने की कोशिश के मामले में आईपीएल ने इस साल उनके खेलने पर पाबंदी लगाई थी.
जडेजा ने इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की थी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अब उनकी अपील नामंज़ूर हो गई है. उन पर आईपीएल के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगा था.
अपनी अपील में रवींद्र जडेजा ने कहा था कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुमति लेकर ही दूसरी टीमों से बात की थी क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने उनके अनुबंध को जारी रखने के बारे में कोई संकेत नहीं दिया था, जो पिछले साल दिसंबर में ख़त्म हो रहा था.
आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से मिलकर पाबंदी कम करने के बारे में बात की थी.
लेकिन शशांक मनोहर ग़लत उदाहरण स्थापित नहीं करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने ये अपील ठुकरा दी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
