नई दिल्ली। गुजरात स्थित अहमदाबाद में चल रहे कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 के तहत आज भारत और ईरान के बीच शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 38-29 के हरा दिया। इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीसरी बार कबड्डी का विश्व विजेता हाेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। पढ़ें मैच के दौरान के लाइव अपडेट्स।
तमिलनाडु से राजस्थान आया सफेद बाघ, समझता है सिर्फ तमिल, कौन करे बात
बता दें कि एक तरफ जहां भारत ने अब तक सभी वर्ल्डकप अपने नाम किए हैं, तो दो बार का रनर-अप ईरान भी इस बार सोने से कम कुछ नहीं चाहता।
गौरतलब है कि 2004 में कबड्डी वर्ल्डकप शुरु होने के बाद अब तक हुए 6 टूर्नामेंट में हमेशा भारत विजेता रहा है।
वहीं ईरान पहले और दूसरे वर्ल्डकप (2004 और 2007) में उपविजेता रहा है। एक फिर से ईरान फाइनल में है तो उसकी कोशिश इस बार रनरअप से चैंपिनय बनने की होगी।
नक्सलियों ने नहीं पुलिस और सुरक्षाबलों ने जलाए थे गांव के 160 घर: सीबीआई