कबड्डी में भारत की बादशाहत बरकरार
भारत ने कबड्डी विश्व कप के फ़ाइनल में पाकिस्तान को हरा कर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है.
पंजाब के लुधियाना में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58-24 से हरा दिया और करोड़ की पुरस्कार राशि हासिल की.
शुरुआती दौर में भारत और पाकिस्तान ही ऐसी दो टीमें थी जिन्होंने हार का स्वाद नहीं चखा था.
और उम्मीद जताई जा रही थी कि फ़ाइनल में दोनों के बीच काँटेदार मुक़ाबला होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
पाकिस्तानी टीम का मुख्य हथियार आक्रमण रहा लेकिन भारतीय कप्तान मंगत सिंह मंगी की अगुआई में तगड़ी रक्षा पंक्ति ने विरोधी टीम के इरादों को सफल नहीं होने दिया.
पहले हाफ़ में ही मंगत सिंह ने अकेले सात पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लपेटा और उन्हें वापस अपने पाले में जाने से रोक दिया.
उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट स्टॉपर चुना गया और पुरस्कार में मिला एक ट्रैक्टर.
पहले हाफ़ में ही पाकिस्तानी टीम 26-12 से पिछड़ गई थी.
भारतीय टीम की ख़ासियत ये थी कि इसके सभी खिलाड़ी पंजाब के थे.
विश्व कप में पाकिस्तान, अमरीका, इंग्लैंड, कनाडा, ईरान, इटली, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने हिस्सा लिया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
