खड़े ने मंगलवार को आयोजित हीट में 24.56 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। सोमवार को खड़े 0.03 सेकेंड के अंतर से 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य जीतने से चूक गए थे।
बटरफ्लाई वर्ग में भारत के एक अन्य तैराक अंशुल कोठारी ने 26.08 सेकेंड समय लिया लेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में रेहान पोंचा ने 59.38 सेकेंड समय के साथ छठा और बद्रीनाथ मल्कोते ने 56.62 सेकेंड समय के साथ सातवां स्थान हासिल किया।
4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम को हीट में चौथा स्थान प्राप्त हुआ। भारतीय टीम ने 3 मिनट 29.71 सेकेंड समय लिया। भारतीय टीम में अेंजेल डिसूजा, अर्जुन जयप्रकाश, अंशुल कोठारी और वीरधवल शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।