हॉकी विश्व कप : हॉलैंड को तीसरे, कनाडा तथा अर्जेटीना को पहली जीत का इंतजार
हॉलैंड ने अब तक खेले गए दो मैच जीतकर छह अंक जुटाए हैं। वह इस पूल में सबसे ऊपर है। मौजूदा चैम्पियन जर्मनी और दक्षिण कोरिया ने एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक जुटाए हैं। दक्षिण कोरिया ने ही जर्मनी को ड्रॉ खेलने पर मजबूर किया था।
न्यूजीलैंड की टीम एक जीत और एक हार के साथ तीन अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि अर्जेंटीना और कनाडा ने अभी भी तक एक भी मैच नहीं जीते हैं। गोल अंतर से लिहाज से अर्जेटीना तालिका में कनाडा की तुलना में बेहतर स्थिति में है।
शुक्रवार का पहला मैच दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच सकती है, लिहाजा यह मैच काफी रोचक होगा।
दूसरे मैच में हॉलैंड का सामना कनाडा से होगा। कनाडा के लिए शक्तिशाली हॉलैंड को हराना बेहद कठिन है लेकिन अगर वह उलटफेर करने में सफल रहा तो पूल-ए का समीकरण काफी हद तक बदल सकता है।
तीसरा मैच दो बार के चैम्पियन जर्मनी और अर्जेटीना के बीच खेला जाएगा। कनाडा जैसी स्थिति अर्जेटीना की भी है। उलटफेर की स्थिति तो नहीं दिखती लेकिन अगर ऐसा हुआ तो कोरिया या फिर न्यूजीलैंड को इस पूल में दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका मिल जाएगा।
वैसे इस विश्व कप में अब तक एक ही मौके पर उलटफेर देखने को मिला है। पूल-बी के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने पिछले विश्व कप के उपविजेता आस्ट्रेलिया को 3-2 से पराजित किया था। उसके अगले दिन कोरिया ने पूल-ए में जर्मनी को बराबरी पर रोककर एक लिहाज से उलटफेर किया था क्योंकि उस ड्रा के कारण जर्मनी को अभी सिर्फ चार अंकों से संतोष करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications