For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग मैच से पहले कोहली ने गाया राष्ट्रगान, इसे बताया अपना फेवरेट खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के 12वें मैच में यू मुंबा और पुणेरी पल्टन के खिलाड़ियों का हाैसला बढ़ाने के लिए बई के वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स कल्ब ऑफ इंडिया में पहुंचे। कोहली खास मेहमान थे। उन्होंने मुकाबला शुरू होने से पहले राष्ट्रगान भी गाया. कोहली से जब पूछा गया कि कौन कौन से खिलाड़ी इस फुर्ती के साथ कबड्डी खेल सकते हैं तो उन्होंने तुरंत ही महेन्द्र सिंह धोनी का नाम लिया।

इस मैच में यू-मुंबा ने पुनेरी पल्टन को हराकर जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान कोहली टैकल और छापे का आनंद लेते दिखें क्योंकि कैमरा लगातार उन पर फोकस किए हुए था। भारतीय कप्तान ने राहुल चौधरी और अजय ठाकुर को अपना पसंदीदा ‌खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वे उन्हें धोनी की कॉपी लगते हैं। विराट ने पूछने पर बताया कि इस लीग में उन्हें सबसे अच्छा डू और डाइ रेड लगती है।

मैच के बाद विराट कोहली ने कबड्डी के लिए अपने रुझान के बारे में बताया कि बचपन में उन्होंने जो खेल खेला वह प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत के साथ तेजी से बढ़ा। कोहली ने कहा, 'प्रो कबड्डी लीग की स्थापना के बाद से कबड्डी ने हमारे देश में खेल संस्कृति में एक छलांग लगाई है। एक खेल जिसे हम सभी बच्चों ने खेला है उसे आज इस ऊंचाई पर देखना एक अलग एहसास देता है। खासकर जब आप जानते हैं कि भारतीय कबड्डी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है।'

कोहली ने कहा, 'फिर यह देखना कि दुनिया भर के खिलाड़ी पीकेएल का हिस्सा बनने के लिए कैसे भारत आते हैं, यह दर्शाता है कि इस खेल के स्तर को तेजी से बढ़ाया गया है। कबड्डी विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल बन गई है और यह सब भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस और दृढ़ संकल्प के कारण है।' कोहली ने मैच से कुछ घंटे पहले ने प्रो कबड्डी मैच में अपनी आगामी उपस्थिति के बारे में भी ट्वीट किया था।

Story first published: Sunday, July 28, 2019, 16:24 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+