पत्नी की खुदकुशी मामले में कबड्डी प्लेयर रोहित चिल्लर मुंबई से गिरफ्तार
नई दिल्ली। ललिता चिल्लर सुसाइड केस में पुलिस ने उनके पति और इंडियन कबड्डी टीम के स्टार प्लेयर रोहित चिल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। ललिता ने रोहित पर प्रातडि़त करने का आरोप लगाया था और खुदकुशी के बाद से रोहित फरार था।
दिल्ली पुलिस की एक टीम रोहित को गिरफ्तार करने मुंबई गई थी। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रोहित को अदालत में पेश किया जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Lalita suicide case: Kabaddi player Rohit Chillar's father Vijay Chillar sent to 14 days judicial custody
— ANI (@ANI_news) October 21, 2016
ललिता के ससुर ने कर दिया सरेंडर
रोहित की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही ललिता के ससुर ने दिल्ली के नांगलोई थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब इस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि रोहित को मुंबई से लाने के बाद दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी।
जान बचाने के लिए गर्लफ्रेंड्स और पत्नियों की सलवार-कमीज पहन भाग रहे हैं ISIS के आतंकी
रोहित ने दी सफाई
ललिता सुसाइड मामले में रोहित चिल्लर ने सफाई दी है। रोहित के मुताबिक उसने ललिता को दहेज के लिए कभी प्रताड़ित नहीं किया और उसपर लगे सारे इल्जाम गलत हैं। रोहित ने फेसबुक पर भी अपनी सफाई पोस्ट की है। रोहित के मुताबिक वो अपनी पत्नी ललिता को बेहद प्यार करता था और उसने कभी भी ललिता को प्रताड़ित नहीं किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
