हॉकी विश्व कप: ब्रासा ने वीडियो रेफरल पर सवाल उठाया
हीरो होंडा एफआईएच विश्व कप में पूल बी के अंतिम मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भीड़ी थी। यह मैच 3-3 अंकों की बराबरी पर खत्म हुआ था।
मैच के दौरान 45वें मिनट में जब दोनों टीमें 2-2 गोल की बराबरी पर थी, उस समय भारतीय खिलाड़ी सरवनजीत सिंह ने गोल दाग दिया लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने अपील की कि इससे पहले भारतीय डी में विक्रम पिल्लई के हाथ में गेंद लगी थी। इसके बाद वीडियो रेफरल के आधार पर भारतीय गोल को अमान्य करार देकर दक्षिण अफ्रीका को पेनेल्टी कार्नर दिया गया था।
ब्रासा ने कहा, "नियम सामान्य है। यदि आप वीडियो रेफरल चाहते हैं तो आप तुरंत मांग करें न कि दूसरे हॉफ में जाने और गोल होने के बाद इसकी मांग करें। इसमें संदेह नहीं है कि विक्रम के हाथ में गेंद लगी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भी खेल खतरनाक था। वीडियो रेफरल का काफी देर बाद प्रयोग किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications