For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

CRPF जवान ने किया महिला खिलाड़ी का खून, एक तरफा इश्क का मामला

पटना। अक्सर आपने सुना होगा कि लोग प्यार में एक -दूसरे के लिए जान देते हैं। लेकिन आज पटना में इस बात को गलत साबित करेन वाली घटना सामने आयी। यहां एकतरफा इश्क में गिरफ्त सीआरपीएफ जवान ने अपनी ही प्रेमिका को गोलियों से भून दिया। प्रेमिका की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने उसके प्यार को ठुकराते हुए अपना फोन नंबर नहीं दिया था।

चौंतीसवें राष्ट्रीय खेलों के लिए पटना स्टेडियम में अभ्यास कर रही कबड्डी खिलाड़ी मनीषा कुमारी को सीआरपीएफ के एक जवान को अपना फोन नंबर न देना महंगा पड़ गया। जब मनीषा ने फोन नंबर देने से इंकार कर दिया तो वहां तैनात जवान ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जवान ने खुद पर भी गोली चलाई, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पढ़े : 28 फरवरी तक नूपुर तलवार नहीं होगी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की करीब 20 वर्ष उम्र की मनीषा बिहार की महिला कबड्डी टीम की सदस्य थी। बुधवार शाम यहां बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक सीआरपीएफ जवान जसवंत सिंह ने मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सिंह पिछले कुछ दिनों से मनीषा का पीछा कर रहा था।

सिंह ने बाद में खुद पर भी गोली चला ली थी। उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सिंह मोइनुल हक स्टेडियम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में तैनात था। युवा महिला खिलाड़ी 12 फरवरी से शुरू होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के अभ्यास के लिए यहां आती हैं।जब मनीषा एक अन्य खिलाड़ी मीनू के साथ अभ्यास के बाद अपने रेलवे क्वार्टर में लौट रही थी तभी यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि सिंह नशे की हालत में था। उसने मनीषा को रोका और उसका फोन नंबर मांगा। जब उसने नंबर देने से इंकार कर दिया तो सिंह ने उसके चेहरे पर दो या तीन थप्पड़ लगाए और फिर अपनी एके 47 से उस पर गोली चला दी।

Story first published: Wednesday, February 28, 2018, 10:42 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+