For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: अंतिम मिनट में बंगाल ने पलटी बाजी, 42-39 से जीता मैच

नई दिल्ली: मोहम्मद नबीबख्श ने रविवार को VIVO प्रो कबड्डी लीग मैच में पुनेरी पल्टन के खिलाफ 42-39 से जीत हासिल करने के लिए बंगाल वारियर्स को एक अविश्वसनीय वापसी करा दी। उन्होंने अंतिम मिनट में सुपर रेड लगाई।

ईरानी रेडर ने बंगाल को बढ़त दिलाने और मैच को पूरी तरह से बदलने के लिए पांच रेड अंक मारकर पलटन के हाथ से जीत की बाजी पलट दी। युवा पंकज मोहिते और ऑल-राउंडर मंजीत ने पुणे की टीम से प्रभावित किया, उन्होंने बंगाल के रेडरों को चित कर दिया था, लेकिन मैच के अंतिम मिनट में नबीबख्श द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन से उनका अच्छा प्रदर्शन नाकाफी साबित हुआ।

मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी। पुणे के लिए शुरुआती सात में पंकज मोहिते को एक स्थान दिया गया था और यह देखने के लिए आश्चर्यजनक नहीं था कि रेडर ने तुरंत प्रभाव डाला क्योंकि पल्टन ने चार अंकों की बढ़त हासिल की। लेकिन बंगाल वॉरियर्स के पास मनिंदर सिंह, के प्रपंजन और मोहम्मद नबीबख्श के रूप में लीग की सबसे अच्छी रेडिंग तिकड़ी है। चौथे मिनट में मनिंदर द्वारा तीन अंकों की रेडिंग की गई, जिसके बाद वॉरियर्स ने अच्छा टीमवर्क दिखाते हुए हाफ के दसवें मिनट में पुणे को ऑल आउट कर दिया।

हालांकि ऑलआउट होने के बाद पुनेरी पलटन ने भी जबरदस्त वापसी की और रेडर्स के दम पर पहला हाफ खत्म होने से पहले 18वें मिनट में बंगाल को पहली बार ऑलआउट किया। दूसरे हाफ की शुरुआत से पुनेरी पलटन ने अच्छा खेल दिखाया। पुणे ने अपनी बढ़त कायम रखी और बाद में पंकज मोहिते ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया। इसके बाद मैच के 35वें मिनट में बंगाल को दूसरी बार ऑलआउट कर पुणे ने इस मैच में अपनी बढ़त को और भी ज्यादा मजबूत किया लेकिन नतीजे को कुछ और ही मंजूर था।

सुकेश हेगड़े ने अहम मौके पर सुपर रेड की और अपनी टीम को वापसी दिलाने का प्रयास किया। इसके बाद मोहम्मद नबीबक्श ने मैच के आखिरी मिनट में सुपर रेड के दम पर पुणे को ऑलआउट कर दिया।

Story first published: Sunday, September 8, 2019, 23:27 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+