For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: दिल्ली-बेंगलूरू के बीच पहली बार मैच हुआ टाई, भावुक हुए नवीन कुमार

जयपुर: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन के 107वें मैच में दबंग दिल्ली ने नवीन कुमार (14 प्वाइंट्स) के लगातार 15वें सुपर-10 के बावजूद सवाई मानसिंह स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स से 39-39 का टाई खेलना पड़ा। पीकेएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह पहला टाई मुकाबला है। इससे पहले दिल्ली ने इस सीजन में बेंगलुरु को हराया था। गौरतलब है कि इस मैच से पहले दिल्ली की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया था और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी थी।

इस मैच में हाफ टाइम तक दबंग दिल्ली की टीम 22-19 के स्कोर से आगे थी और दूसरे हाफ में भी दबंग दिल्ली की टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी। लेकिन मैच के आखिरी मिनटों में खेल बदल गया और बेंगलुरु बुल्स ने शानदार वापसी की।

मैच के आखिरी सेकेंडों में दबंग दिल्ली एक अंक से आगे थी, लेकिन नवीन की रेड को बेंगलुरु बुल्स ने टैकल कर लिया और मुकाबला 39-39 से टाई करा दिया। मुकाबला टाई होने के बाद नवीन भावुक हो गए और वह रोने लगे, जिसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उनकी हौसला अफजाई की।

आपको बता दें कि नवीन ने इस सीजन में अपना 200 रेड प्वॉइंट भी पूरे कर लिए हैं। इस मैच में नवीन ने 14 प्वाइंट्स बटोरे। उनका इस सीजन में यह 16वां सुपर-10 रेड था। वहीं, बेंगलुरु के पवन सेहरावत ने लीग में अपने 600 प्वॉइंट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 17 अंक बटोरे जोकि उनका लगातार छठा सुपर-10 था।

Story first published: Tuesday, September 24, 2019, 6:27 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+