प्रो कबड्डी 2019: बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 33-27 से हराया
नई दिल्ली: प्रो कबड्डी 2019 सीजन का 70वां मैच बेंगलुरु बुल्स और तमिल थलाइवाज के बीच बेंगलुरु के श्रीकांटेरावा स्टेडियम में रविवार (1 सिंतबर) को हुआ। इस मैच बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 33-27 से हरा दिया है। यह अपने होम लेग में बुल्स की पहली जीत भी है।
बुल्स की जीत के हीरो पवन सहरावत रहे जिन्होंने 17 पॉइंट हासिल किए। खास बात है कि सहरावत के इस प्रदर्शन के दम पर बुल्स ने थलाइवाज को लगातार छठी बार हराने में सफलता हासिल की है। जहां तक सीजन की बात है तो यह बुल्स की थलाइवाज के खिलाफ दूसरी जीत है।
इस मुकाबले को पहन सहरावत और राहुल चौधरी के बीच जंग भी करार दिया जा रहा था। सहरावत ने जहां दमदार प्रदर्शन किया तो वहीं थलाइवाज के दिग्गज खिलाड़ी राहुल चौधरी ने इतिहास रच दिया है। वो पीकेएल इतिहास में अपने 950 अंक पूरे किए और ऐसा करने वाले वो परदीप नरवाल के बाद दूसरे ही खिलाड़ी बने हैं।
पहले हॉफ में बुल्स की ओर रोहित कुमार और सहरावत मैच में छाए रहे। दोनों दोनों ने मिलकर 11 अंक हासिल किए। जबकि राहुल चौधरी के खाते में भी 7 अंक आए। इस हॉफ में दोनों ही टीमें डिफेंस में चूक कर गई और काफी टैकल बिना अंक के ही समाप्त हो गए।
पहले हाफ के बाद 14-13 से बढ़त बनाने के बाद दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स ने जबरदस्त खेल दिखाया और इसमें पवन सहरावत ने अपना दमखम दिखाया। पवन ने इस सीजन का अपना सातवां सुपर 10 भी पूरा किया। हालांकि तमिल की टीम ने दो सुपर टैकल के दम पर मैच में शानदार वापसी की लेकिन मैच के 36वें मिनट में बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को ऑलआउट कर दिया और बाद में यह मुकाबला जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
