For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019: पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच से अपना अभियान शुरू करेगा बेंगलुरु बुल्स

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग के 7वें सीजन (PKL 2019) का आगाज शनिवार (20 जुलाई) से हैदराबाद के गचीबोवली इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। इस दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में तेलगू टाइटन्स जहां यू मुंबा की मेजबानी कर रहा है तो दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे़ सात बजे शुरू हो जाएगा। जबकि दूसरा मैच इसके एक घंटे बाद शुरू होगा। बेंगलुरु बुल्स और पटना पाइरेट्स के बीच का मैच एक बड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

बता दें कि पिछले सभी सीजन की सफलता के बाद आयोजकों ने इस बार राउंड रॉबिन फॉर्मेट में यह लीग कराने का फैसला किया है। पिछले सीजन में बेंगलुरू ने गुजरात को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं पटना पाइरेटस्ट भी किसी से कम नहीं है जो 3 बार खिताब जीत चुकी है। ऐसे में दर्शकों को कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बेंगलुरु बुल्स के लिए उसके 'हाई प्लायर' पवन कुमार सहरावत मुख्य खिलाड़ी होंगे। इनके प्रदर्शन के बूते पर यह टीम पिछले सीजन में किया गया अपना प्रदर्शन दोहराने पर जोर देगी। पवन पिछले सत्र में प्रतियोगिता के सबसे वेल्यूबल खिलाड़ी रहे थे। वे 271 रेड अंकों के साथ टॉप रेडर भी थे। एक बार फिर से वही बेंगलुरु बुल्स के लिए सबसे खतरनाक आक्रमण करने वाले खिलाड़ी होंगे। उनका साथ देने के लिए अनुभवी रोहित कुमार भी होंगे। रोहित-पवन की जोड़ी इस प्रकार इस प्रतियोगिता की सबसे घातक जोड़ी बन जाती है।

वहीं, पटना पाइरेट्स के पास प्रदीप 'रिकॉर्ड ब्रेकर' नरवाल हैं। प्रदीप के नाम लीग में सबसे ज्यादा रेड अंक 858 हैं। वह पटना की टीम के आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा टीम के विदेशी खिलाड़ी जंग कुन ली और मोहम्मद मघसौदौ महल्ली के ऊपर प्रदीप का सहयोग करने की जिम्मेदारी होगी।

अगर डिफेंस की बात की जाए तो पटना की टीम के पास जयदीप जैसा धुरंधर खिलाड़ी है जिनका साथ देने के लिए जवाहर डागर, विकास जगलान और हादी ओशटोरक होंगे। बेंगलुरु की टीम को इतना किला भेदने में जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। यह मैच साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। इसको आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और ऑनलाइन हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 13:42 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+