बंगाल वारियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को हराकर जीत के साथ समाप्त किया अपना होम लेग
कोलकाता, 12 सिंतबर: मनिंदर सिंह के स्टार प्रदर्शन के दम पर मेजबान बंगाल वॉरियर्स ने गुरुवार को कोलकाता में हाई स्कोर वाले VIVO प्रो कबड्डी (PKL) मुकाबले में गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को 42-40 से हरा दिया।
मनिंदर ने बंगाल के लिए 17 रेड अंक बनाए। इस जीत का मतलब है कि वॉरियर्स ने अपने घरेलू लेग अजेय (चार मैचों में 3 जीत) रहकर पूरा किया, जबकि अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचते हुए अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली।
मोहम्मद नबीबख्श ने मैच के शुरुआती चरणों में अपना जलवा दिखाया, और दो दमदार टैकल के साथ मैच की टोन सेट कर दी। आगे में मैच में मेजबान हावी रहे लेकिन बुल्स ने कोर्ट पर दो खिलाड़ियों पर सिमटने के बावजूद मैच में वापसी करते हुए अपनी चैंपियन मानसिकता दिखाई।
अंकित ने 8 वें मिनट में सुपर टैकल से वापसी की। लेकिन मैट पर पवन सहरावत की लंबी गैरमौजूदगी और सुरेश हेगड़े द्वारा 16वें मिनट अविश्वसनीय तरीके से दो अंकों की रेड मार अंत में घरेलू टीम को दो मिनट से भी कम समय के साथ ऑल आउट कर दिया। हॉफ टाइम तक स्कोर बुल्स के लिए 14-15 था।
बुल्स ने आक्रामक रणनीति के साथ दूसरे हॉफ की शुरुआत की और पवन सहरावत ने जल्दी ही अपने सुपर 10 को पकड़ लिया क्योंकि गत चैंपियन ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में बंगाल को ऑल-आउट कर छह अंकों की बढ़त हासिल कर ली। नबीबख्श और मनिंदर ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से बंगाल की टीम को खेल में बनाए रखा।
वारियर्स के लिए दुख की बात थी कि ऑल आउट का मतलब था कि पवन सेहरावत मैट पर वापस आ गए। अंतिम क्षणों में मनिंदर और पवन द्वारा मास्टरक्लास रेडिंग का मुजायरा किया गया। बंगाल के खिलाड़ियों ने तीन अंकों की छापेमारी की, लेकिन पवन ने इसे दो अंकों के रेड के साथ मिला कर स्कोर बराबर किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
