PKL 2019: जीत की लय बरकरार रखने यूपी योद्धा के सामने उतरेगी हरियाणा
नई दिल्ली। प्रो कबडडी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की टीम शनिवार को ताऊ देवी लाल स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में यूपी योद्धा के खिलाफ अपने होम लेग मुकाबले से विजयी अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। लीग के अपने पिछले मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने सोमवार को 3 बार की चैंपियन पटना पाइरेटस को 39-34 से हराया था। इस जीत के बाद हरियाणा की टीम अपनी इसी लय को यूपी के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी। हरियाणा की टीम 17 मैचों में 59 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।
मेजबान हरियाणा स्टीलर्स के रेडर विनय ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने अजेय क्रम जारी रखना चाहेगी।
और पढ़ें: PKL 2019: पवन सहरावत के दम पर बेंगलुरु बुल्स ने यू मुंबा को दी 35-33 से मात
विनय ने कहा, 'घरेलू चरण के मैचों को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हमने शानदार माहौल में अभ्यास किया है। टीम ने घर के बाहर काफी शानदार प्रदर्शन किया है और अब हम पंचकुला में भी अच्छा करना चाहते हैं, जहां हम अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए मैट पर उतरेंगे।'
हरियाणा को शनिवार के बाद रविवार को भी गुजरात फॉर्च्यूनजाएंटस के खिलाफ मुकाबला खेलना है और विनय का कहना है कि टीम ने अपनी स्टेमीना को बढाने के लिए लंबे समय तक अभ्यास किया है।
उन्होंने कहा, 'लगातार दो मैच होने के चलते हमने अभ्यास सेशन के दौरान अपनी स्टेमीना को बढाया है। हम लंबे समय से अभ्यास कर रहे है, इसलिए शनिवार और रविवार को होने वाले मैचों के दौरान थकने वाले नहीं है।'
विनय ने कहा, 'एक बार उन्हें पहले भी हराने के बाद हम यूपी योद्धा के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर आश्वस्त हैं। यूपी योद्धा ने हालांकि हाल के मैचों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। उनके पास कई नए खिलाडी हैं। हम उनकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी के खिलाफ रणनीति बनाकर कोर्ट पर उतरेंगे।'
और पढ़ें: PKL 2019: सिद्धार्थ देसाई ने जुटाए 22 अंक, टाइटंस ने पिंक पैंथर्स को दी मात
हरियाणा ने इस सीजन में यूपी योद्धा को हराया था और ऐसे में वह बढ़े हुए मनोबल के साथ कोर्ट पर उतरेगी। टीम को हालांकि यूपी योद्धा के रेडर मोनू गोयल, श्रीकांत जाधव और ऋषांक देवदिगा से सतर्क रहना होगा। इन रेडरों के पास तेजी से मैच को अपनी ओर मोड़ने की छमता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
