For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: रोमांचक मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने जीता मैच, प्लेऑफ में की जगह पक्की

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग 2019 के मैच नंबर 114 में रविवार को पंचकूला में ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स को 38-37 से हरा दिया। ये हरियाणा की टीम की अपने होम लेग में पहली जीत भी थी। इस जीत के साथ ही सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले स्टीलर्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। इस जीत में विकास कंडोला के सुपर 10 ने अहम भूमिका निभाई।

अंतिम समय तक रोमांचक चले इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने आखिर क्षणों में लचरता दिखाई जिसके चलते वे ना केवल मुकाबला हारे हैं बल्कि उनकी अगले दौर में जाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। हालांकि गुजरात ने मैच में सातवें मिनट में ही हरियाणा स्टीलर्स को ऑलआउट करके अच्छी शुरुआत की और रोहित गुलिया और सोनू ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखा। पहले हाफ के बाद गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स ने 19-14 से बढ़त भी बनाई। इस दौरान हरियाणा के डिफेंस ने उनको निराश किया।

लेकिन घरेलू टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत में दमदार वापसी करते हुए अंकों के अंतर को कम करने का सिलसिला शुरू कर दिया। हरियाणा की टीम एक समय में गुजरात को 3 खिलाड़ियों तक भी सिमटा गई थी। तभी गुजरात ने स्टार खिलाड़ी विकास कंडोला को सुपर टैकल कर एक बार फिर हरियाणा को ऑलआउट करने के करीब आ गए। रोमांचक मुकाबले के बीच हरियाणा ने भी रोहित गुलिया को सुपर टैकल किया।

मैच में दोनों टीमों के बीच अंतर इतना कम रहा कि दोनों ही टीमों का पलड़ा बराबर रहा लेकिन तभी विकास कंडोला ने मैच के 33वें मिनट में एक बेहतरीन सुपर रेड की और मुकाबले को और भी ज्यादा कांटे की टक्कर का बना दिया। इसी बीच गुजरात की टीम ने विकास को सुपर टैकल के जरिए आउट करते हुए खुद को ऑलआउट होने से बचाए रखा। दूसरी ओर हरियाणा को गुजरात को ऑलआउट करने के काफी मौके मिले जिसमें वो कामयाब नहीं हो सके। आखिरकार मैच के 38वें मिनट में विकास कंडोला ने रेड लगाई। जिसके दम पर गुजरात ना केवल ऑल आउट हुई बल्कि हरियाणा के नाम एक रोमांचक मुकाबला हो गया।

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 22:20 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+