For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2019: तमिल थलाइवाज और पुनेरी पल्टन के बीच हुआ रोमांचक ड्रा

नई दिल्ली: घरेलू टीम तमिल थलाइवाज और पुनेरी पल्टन ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में VIVO प्रो कबड्डी लीग सीजन 7 के दूसरे मैच में एक बेहद मनोरंजक 31-31 से ड्रॉ खेला।

यंगस्टर्स अजीत और मंजीत क्रमशः थलाइवाज और पल्टन के लिए सितारे रहे जिन्हें कबड्डी के दिग्गजों के मुकाबले शामिल किया गया था। राहुल चौधरी, अजय ठाकुर और मोहित छिल्लर सभी दमदार खिलाड़ी हैं और यह शायद ही कोई आश्चर्य की बात थी जब तमिल थलाइवाज ने अपने होम लेग पर मैच की धाकड़ शुरुआत की। घरेलू टीम और कोच ई भास्करन की शुरुआती रणनीति स्पष्ट रूप से राहुल चौधरी को रेड में इस्तेमाल करने और अजय ठाकुर को बाद के चरणों के लिए संभाल कर रखने के लिए थी।

लेकिन पल्टन ने अपने डिफेंस को मजबूती से रखा गया और तमिल रेडर्स को परेशान किया। पंकज मोहिते एक बार फिर पुणे के लिए मैट पर सर्वश्रेष्ठ रेडर थे क्योंकि टीम ने हाफ टाइम तक नौ मिनट शेष बचने से पहले थलाइवाज पर पहला ऑल-आउट थोप दिया। चेन्नई की टीम ने हालांकि रीसेट के बाद आत्मविश्वास से शुरुआत की, राहुल चौधरी और लोकल लड़के अजित ने रेडिंग पर हावी रहे। पहला हाफ 15-13 से पुनेरी पल्टन के पक्ष में समाप्त हुआ।

थलाइवास के डिफेंड के लिए दूसरे हॉफ में बेहतर गेम प्लान था, और रण सिंह के लगातार सफल टैकल ने चेन्नई टीम के लिए चीजों को बदल दिया, और मुकाबला फिर से शुरू होने के बाद दो मिनट के भीतर अपना पहला ऑल-आउट प्राप्त किया। डिफेंडर गिरीश एर्नाक का खेल इस रात खराब रहा और तमिल रेडर के लिए वे एक टारगेट बने रहे। जबकि मंजीत के पलटन के लिए चौतरफा प्रयासों ने लड़ाई को कांटे की टक्कर का बनाकर रख दिया।

अपना पहला प्रो कबड्डी सीजन खेल रहे पंकज मोहिते ने खेल में तीन मिनट से पहले अपनी टीम को आगे बढ़ाने के लिए दमखम दिखाया लेकिन लास्ट मैन स्टैंडिग अजीत के पास अन्य योजनाएं थीं, उन्होंने सुपर रेड में चार अंक हासिल करने के साथ, मुठभेड़ में थोड़ा और दो मिनट शेष रहते हुए, थलाइवास के पक्ष में एक बार फिर से संतुलन स्थापित कर दिया। लेकिन थलाइवाज के लिए राहुल चौधरी और पलटन के लिए मंजीत अंतिम मिनट में डू-या-डाई रेड में अपने प्रयासों में विफल रहे जिसके चलते यह मैच ड्रा साबित हुआ।

Story first published: Sunday, August 18, 2019, 23:38 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+