For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019: जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगे यूपी योद्धा और बंगाल वारियर्स

नई दिल्ली: पिछले सीजन में फाइनल में जगह बनाने से चूक गए यूपी योद्धा प्रो कबड्डी लीग के इस सीजन में जरूर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। लीग के सीजन 2019 में यूपी की टीम बंगाल वारियर की टीम के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह मैच बुधवार (24 जुलाई) को हैदराबाद के गाचीबॉवली इंडोर स्टेडियम में खेला जाएग।

हालांकि यह मुकाबला यूपी योद्धा के आसान नहीं होने जा रहा है क्योंकि बंगाल की टीम भी पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी। यूपी योद्धा इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी स्टार रेडिंग तिकड़ी मानू गोयट, श्रीकांत जाधव और रिशंक देवडिगा पर निर्भर होगी। इस टीम का आक्रमण इतना अच्छा है कि अपने दिन पर ये टीम को कभी भी मैच जिता सकता है।

ईरानी ऑलराउंडर मोहसिन मघसौदलो भी मैदान में हैं और मैट के दोनों छोरों पर योगदान करने की उनकी क्षमता टीम के बेहद काम आ सकती है। कप्तान नितेश कुमार पिछले सीज़न में प्रो कबड्डी के इतिहास में पहला डिफेंडर बने थे, जिसने एक ही सीज़न में 100 टैकल पॉइंट बनाए थे। इसके अलावा भी यूपी की टीम में ऑलराउंडर नरेंद्र और सचिन कुमार भी हैं।

बंगाल वारियर की बात की जाए तो यह टीम अपने कप्तान और स्टार रेडर मनिंदर सिंह से काफी उम्मीद रखती है। सिंह को सपोर्ट करने के लिए के. प्रप्रंजन और सुकेश हेगड़े हैं।

वारियर के पास इसके अलावा ईरान के मोहम्मद इस्माइल नबीबख्स भी हैं जो प्रो कबड्डी लीग में अपना पदापर्ण करने के लिए तैयार हैं। उनको अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव हासिल है। देखा जाए तो वारियर के फैंस के लिए मैच में काफी कुछ देखने के लिए मौजूद है।

जहां तक बंगाल वारियर के डिफेंस की बात है अनुभवी खिलाड़ी जीवा कुमार को बलदेव सिंह और रिंकू नरवाल से सहायता मिलेगी। यह खिलाड़ी किसी भी समय विपक्षी से गेम छीनने की काबिलियत रखते हैं। यह मैच 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसको आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 10:56 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+