For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2022: हरियाणा स्टीलर्स को मिली 8वें सीजन की तीसरी हार, बेंगलुरू बुल्स ने 42-28 से हराया

PKL 2021
Photo Credit: Pro Kabaddi league

नई दिल्ली। भारत के दूसरे सबसे मशहूर कबड्डी के लिये आयोजित की जाने वाली प्रो कबड्डी लीग का 8वां सीजन बेंगलुरू में बायोबबल के अंदर खेला जा रहा है, जिसके 22वें मैच में हरियाणा स्टीलर्स की टीम सीजन का अपना चौथा मैच खेलने उतरी। हरियाणा स्टीलर्स की टीम के लिये अब तक यह सीजन कुछ खास नहीं बीता है जिसमें उसने पहले 3 में से सिर्फ 1 में ही जीता हासिल की थी। गुरुवार को बेंगलुरू बुल्स के खिलाफ जब हरियाणी स्टीलर्स की टीम उतरी तो उसका उद्देश्य तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मिली जीत की लय का आगे ले जाना था हालांकि ऐसा हो न सका और उसे कड़े संघर्ष के बाद 28-42 से हार का सामना करना पड़ा।

हरियाणा स्टीलर्स के लिये इस मैच में विकाश कंडोला 7 रेड पॉइंट लेकर सबसे बेस्ट खिलाड़ी रहे। हरियाणा स्टीलर्स ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में 4-2 से बढ़त बना ली। हालांकि, बेंगलुरू बुल्स ने 9वें मिनट में ऑल आउट करके 10-5 के स्कोर के साथ पांच अंकों की बढ़त ले ली।

और पढ़ें: 5 फरवरी से खेला जायेगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन, 160 रिटायर्ड खिलाड़ी बनेंगे हिस्सा

स्टीलर्स ने इसके बाद अपना संघर्ष जारी रखा। हालांकि, बुल्स लगातार अंक लेकर अपनी बढ़त कायम रखी। विकाश कंडोला ने 13वें मिनट में शानदार रेड की, लेकिन बुल्स ने 15-8 की बढ़त बना ली। बेंगलुरू के चंद्रन रंजीत ने पहले हाफ के अंतिम कुछ मिनटों में महत्वपूर्ण रेड पॉइंट हासिल किए और बेंगलुरू बुल्स ने 19-13 की बढ़त के साथ पहले हाफ समाप्ति की।

दूसरे हाफ की शुरुआत में भी बेंगलुरू बुल्स ने अपनी लय कायम रखते हुए शुरुआती मिनटों में अपनी बढ़त को बढ़ाना जारी रखा। आशीष ने 29वें मिनट में शानदार रेड की, लेकिन इसके बावजूद बुल्स ने 27-17 से अपनी बढ़त कायम रखी। इसके बाद, बुल्स ने विरोधी टीम को एक बार और ऑल आउट करके अपनी बढ़त को 31-18 तक पहुंचा दिया। हरियाणा स्टीलर्स ने 33वें मिनट में शानदार टैकल किया।

और पढ़ें: IND vs SA: सेंचुरियन की ऐतिहासिक जीत के बीच विराट सेना से हुई 3 गलतियां, सीरीज के लिये दूर करनी होगी दिक्कत

लेकिन बेंगलुरु बुल्स ने विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा और अपनी बढ़त बनाए रखी। विकाश कंडोला ने मुकाबले के अंतिम मिनटों में कुछ शानदार रेड करके प्वाइंट्स हासिल किए। हालांकि, बेंगलुरू बुल्स ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए विजेता के रूप में मुकाबले का समापन किया। आपको बता दें कि पहले दो मैचों में लगातार हार का सामना करने के बाद हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने मंगलवार को तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 39-37 से रोमांचक जीत हासिल की थी।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 22:48 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+